Advertisement

home

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व की मंजूरी के बाद 16 सितंबर को जारी जिलाध्यक्षों की सूची में पीलीभीत का नाम भी शामिल रहा। धर्मेश गंगवार अब तक जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे जगदेव सिंह जग्गा की जगह संगठन का नेतृत्व करेंगे।

धर्मेश गंगवार लंबे समय से सपा से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2010 में उन्होंने सपा के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था। इसके बाद भी वह पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहे। वर्ष 2015 में उनकी पत्नी दीप्ति गंगवार भी जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थीं।

नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही धर्मेश गंगवार के सामने जिले में सपा संगठन को सक्रिय करने और पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने की चुनौती होगी।

धर्मेश गंगवार की राजनीतिक सक्रियता के साथ-साथ बरखेड़ा क्षेत्र में उनका व्यवसाय भी है। पार्टी नेतृत्व ने अब उन्हें संगठन की जिला इकाई की कमान सौंपकर नए चेहरे को आगे बढ़ाया है।

पांच साल बाद बदला जिलाध्यक्ष

धर्मेश गंगवार की नियुक्ति के साथ ही पीलीभीत सपा में जिलाध्यक्ष पद पर करीब पांच साल से चली आ रही जगदेव सिंह जग्गा की पारी समाप्त हो गई। नए जिलाध्यक्ष के सामने संगठन में समन्वय कायम रखने के साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की जिम्मेदारी रहेगी।

Express views

Recent Posts

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

3 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

9 hours ago

दवा लेने गई 19 वर्षीय युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय  युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने…

1 day ago

युवक ने लगाई फांसी, मेले गए थे भाई और ड्यूटी पर थे होमगार्ड पिता, मौत से पसरा मातम

बरखेड़ा/पीलीभीत।बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम भोपतपुर में मंगलवार शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां…

1 day ago

ई-रिक्शा चोरी की मामले में एक अभियुक्त व एक बाल अपचारी ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार

​पूरनपुर (पीलीभीत)।पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत…

1 day ago

छीनेती के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों के पास से छीने हुए कुंडल बाइक और तमंचा बरामद

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला…

2 days ago