बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और गर्भपात कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए बरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायत के अनुसार विवाहिता साजिया का निकाह 11 दिसंबर 2025 को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के कंचनपुरी निवासी रफीक उर्फ लियाकत के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य से अधिक खर्च कर मोटरसाइकिल, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर तथा सोने-चांदी के आभूषण समेत दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे और बुलेट मोटरसाइकिल समेत अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ताने देने लगे।विवाहिता का आरोप है कि पति कुछ समय बाद उसे ससुराल में छोड़कर हिमाचल प्रदेश चला गया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर उत्पीड़न किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद पति ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया और मना करने पर उसके साथ मारपीट की तथा दूसरी शादी करने की बात कही।शिकायत के मुताबिक पति और ससुराल पक्ष की कथित धमकियों के बाद विवाहिता अपने मायके आ गई। आरोप है कि उसे लेने पहुंचे पिता के साथ भी मारपीट की गई तथा विवाहिता के सामान और आभूषण वापस नहीं किए गए। फिलहाल विवाहिता मायके में रह रही है और करीब चार माह की गर्भवती होने की बात शिकायत में कही गई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई औसाफ अली को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस द्वारा शिकायत में लगाए गए आरोपों और संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है।
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…
बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…
पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…
बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने…