Advertisement

home

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नदी किनारे मछली पकड़ने पहुंचे मछुआरों की नजर कंकाल पर पड़ी। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। नर कंकाल मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।सूचना पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया कंकाल काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। करीब एक माह पुराना होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी वास्तविक उम्र की पुष्टि वैज्ञानिक जांच के बाद ही हो सकेगी।कंकाल की स्थिति और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि यह देवहा नदी के पानी में बहकर सिमरिया ताराचंद के पास पहुंचा होगा। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस नदी के बहाव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी छानबीन कर रही है।फिलहाल नर कंकाल की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और संबंधित थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में लापता हुए लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही कंकाल की पहचान से जुड़े संभावित सुरागों की तलाश की जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वैज्ञानिक जांच और शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कंकाल की पहचान, उसकी उम्र और मौत की परिस्थितियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Express views

Recent Posts

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

5 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

5 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

6 hours ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

7 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

10 hours ago

दवा लेने गई 19 वर्षीय युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय  युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने…

1 day ago