Advertisement

home

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बरखेड़ा की ओर से निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले व्यापारी भाइयों को परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है। संगठन ने सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए मेले को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग की अपील की। नगर अध्यक्ष प्रिन्स भारद्वाज बजरंगी ने कहा कि मेले में आने वाले प्रत्येक व्यापारी का सम्मान संगठन के लिए गौरव की बात है। उन्होंने व्यापारियों से पेयजल सेवा का लाभ लेने और मेले की व्यवस्थाओं में सहयोग करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर नगर महामंत्री उत्तम अग्रवाल, अभिषेक गोस्वामी, अभिषेक अग्रवाल, पत्रकार विमलेश कुमार सहित व्यापार मंडल से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

5 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

5 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

6 hours ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

7 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

10 hours ago

दवा लेने गई 19 वर्षीय युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय  युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने…

1 day ago