बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर एक अधेड़ व्यक्ति पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे 30 हजार रुपये भी साथ ले गई है। घटना 16 सितंबर की रात की बताई गई है।तहरीर के अनुसार, क्षेत्र के दूसरे गांव का रहने वाला देवेंद्र करीब 15 दिन पहले भी उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि देवेंद्र गांव में एक मढ़ी पर रहता है और साधु-संत का भेष बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता है। 16 सितंबर की रात पत्नी के दोबारा उसके साथ जाने की जानकारी मिलने पर पीड़ित अपने पुत्र के साथ परेई स्थित मढ़ी पर पहुंचा। आरोप है कि वहां पत्नी को साथ ले जाने का विरोध करने पर देवेंद्र ने अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर पिता-पुत्र के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने चाकू दिखाकर धमकाया और दोबारा वहां आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने तथा अपनी पत्नी को बरामद कराने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मां गोमती के उद्गम स्थल पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव एवं महाआरती…
बरखेड़ा। HRP महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में नशा-मुक्ति शपथ ग्रहण…
बरखेड़ा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक…
पीलीभीत/बरखेड़ा। कस्बे में बुधवार शाम आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान उस…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…