पीलीभीत। खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में पीलीभीत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपदीय साइबर क्राइम सेल और थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से 217 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 30 लाख 94 हजार 941 रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया और सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल के पर्यवेक्षण में की गई। साइबर टीम ने तकनीकी माध्यमों से लगातार प्रयास करते हुए गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया।
बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द कर दिए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक क्रांतिवीर सिंह, जनपदीय साइबर क्राइम सेल और जिले के विभिन्न थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद लगाए लोगों को राहत मिली है।
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…
बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…
बरेली।हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार तड़के बरेली के…