पीलीभीत। खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में पीलीभीत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपदीय साइबर क्राइम सेल और थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से 217 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 30 लाख 94 हजार 941 रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया और सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल के पर्यवेक्षण में की गई। साइबर टीम ने तकनीकी माध्यमों से लगातार प्रयास करते हुए गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया।
बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द कर दिए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक क्रांतिवीर सिंह, जनपदीय साइबर क्राइम सेल और जिले के विभिन्न थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद लगाए लोगों को राहत मिली है।
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…
पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण…
बरखेड़ा। कस्बे के मेला मैदान पर चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के…