Advertisement

home

UPI पर नए शुल्क ढांचे का कांग्रेस ने किया विरोध, प्रधानमंत्री को ₹2100 का उपहार देने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा UPI भुगतान व्यवस्था में नया शुल्क ढांचा लागू किए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ के खिलाफ कांग्रेसियों ने अनूठा विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन के मौके पर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के माध्यम से 2100 रुपए का ‘उपहार’ भेजने का फैसला किया था, ताकि सरकार को नए प्रावधानों से आमजन और व्यापारियों को हो रहे नुकसान का अहसास कराया जा सके। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नए प्रावधानों के तहत 2000 रुपए से अधिक के डिजिटल लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू किया जाना है, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक बोझ झेलना पड़ेगा। इसी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर तमाम कांग्रेसी एकत्रित हुए थे। जब वे अपना विरोध दर्ज कराने निकले, तो भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की और तानाशाही रवैये पर कड़ी आपत्ति जताई।

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि पार्टी इन गिरफ्तारियों से डरने वाली नहीं है। जब तक UPI पर बढ़ा हुआ शुल्क वापस नहीं लिया जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक इसका पुरजोर विरोध प्रदर्शन करती रहेगी।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार, एआईसीसी सदस्य ईश्वर दयाल पासवान, पीसीसी सदस्य युसूफ मलिक, पीसीसी सदस्य अनवर अनीस, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा गंगवार, जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र सक्सेना, जिला महासचिव नागेश पाठक, जिला प्रवक्ता हेमंत मिश्रा एडवोकेट, बरखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह मौर्य, बीसलपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप मौर्य, ललौरीखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष मो. इरफान, मरौरी ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सेन पासवान, जिला महासचिव मो. अजीम, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप गंगवार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इस्तियाक अहमद, अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष सद्दीक अहमद उस्मानी, जिला सचिव रवि लोधी, कन्यावती, राजू मिश्रा, आशु पटेल और मंडल अध्यक्ष सुखपाल सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी।

Express views

Recent Posts

साइबर सेल की बड़ी कामयाबी, 31 लाख के 217 खोए मोबाइल बरामद

पीलीभीत। खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में पीलीभीत पुलिस को…

8 hours ago

गोमती उद्गम स्थल से सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ

मां गोमती के उद्गम स्थल पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव एवं महाआरती…

1 day ago

नशा-मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ. वंदना शर्मा

बरखेड़ा। HRP महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में नशा-मुक्ति शपथ ग्रहण…

1 day ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल और काटा केक

बरखेड़ा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक…

1 day ago

सात बच्चों की मां को ले जाने का आरोप, विरोध करने पर पिता-पुत्र से मारपीट

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर एक अधेड़…

1 day ago