Advertisement

home

खेत जा रही महिला के सामने आया तेंदुआ, भागकर बचाई जान, ग्रामीणों में दहशत 

बरखेड़ा।शुक्रवार सुबह क्षेत्र के गांव नवादा महेश में तेंदुए की मौजूदगी की खबर से हड़कंप मच गया। गांव निवासी कौशल्या देवी सुबह करीब सात बजे खेतों की ओर जा रही थीं। चकरोड के पास पहुंचते ही उन्हें पॉपुलर के पेड़ों के पीछे से आहट सुनाई दी। महिला ने पीछे मुड़कर देखा तो एक वयस्क तेंदुआ घात लगाए बैठा था। तेंदुए को देखते ही महिला जान बचाने के लिए तेजी से गांव की ओर भागीं। गनीमत रही कि चकरोड और खेत के बीच तार फेंसिंग लगी थी, जिससे तेंदुआ महिला तक नहीं पहुंच सका।तेंदुए की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों की ओर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ वहां से निकल चुका था। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आसपास के खेतों में तलाशी अभियान चलाया। टीम ने गांव निवासी लेखराज के खेत में तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए। करीब एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बावजूद तेंदुए का पता नहीं चल सका।ग्रामीणों के अनुसार, एक दिन पूर्व भी तेंदुए ने एक बंदर को अपना निवाला बनाया था। वन उपनिरीक्षक सुरेश गंगवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मिले पदचिह्न तेंदुए के प्रतीत हो रहे हैं। आसपास के खेतों में कुछ खून भी पड़ा मिला है, लेकिन अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि खून किस जीव का है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तेंदुए की चहलकदमी की खबर से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग खेतों पर जाने से भी डर रहे हैं।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

8 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

9 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

18 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

22 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

22 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

22 hours ago