Advertisement

home

ग्राम पंचायत चुनाव में देरी होने पर वर्तमान प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग

बरखेड़ा। ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश शासन से ग्राम पंचायतों के चुनाव में देरी होने की स्थिति में वर्तमान प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। संगठन की ओर से शासन को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि शासन के पंचायती राज विभाग के 25 मई 2026 के आदेश के अनुसार वर्तमान में ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि यदि अपरिहार्य कारणों से ग्राम पंचायतों के चुनाव निर्धारित समय पर नहीं हो पाते हैं और चुनाव आगे बढ़ते हैं, तो वर्तमान प्रशासकों का ही कार्यकाल बढ़ाया जाए। संगठन ने कहा कि चुनाव का आगे बढ़ना कोई असाधारण बात नहीं है, इससे पहले भी पंचायत चुनावों को कई महीनों के लिए आगे बढ़ाया जा चुका है। पत्र में प्रशासकों को पर्याप्त अधिकार देने की भी मांग की गई है। संगठन ने शासन को भरोसा दिलाया कि प्रशासक पूरी तत्परता, लगन और परिश्रम से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। पत्र के अंत में संगठन ने इस संबंध में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

8 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

9 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

18 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

22 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

22 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

22 hours ago