Advertisement

home

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी कक्षा नौ में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। महिला के अनुसार, शनिवार सुबह करीब सात बजे उसकी बेटी साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में युवक उसे अपने साथ ले गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।
महिला ने आरोप लगाया कि युवक पिछले कई दिनों से उसकी बेटी को फोन और मैसेज कर परेशान कर रहा था तथा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं। मां ने बरखेड़ा पुलिस से मामले में कार्रवाई करते हुए नाबालिग बेटी को सकुशल बरामद कराने की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच और छात्रा की तलाश में जुटी है।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

2 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

6 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

6 hours ago

चेन स्नैचिंग मामले में एक बदमाश अवैध तमंचे व चेन के साथ गिरफ्तार

पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण…

8 hours ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया पूतना वध का मनमोहक मंचन, गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष

 ​बरखेड़ा। कस्बे के मेला मैदान पर चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के…

1 day ago

तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, इलाज के दौरान घायल की मौत

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में बरखेड़ा चीनी मिल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर…

1 day ago