बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार एक व्यक्ति टोल के बूम बैरियर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टोल कर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पहुंचाया।जानकारी के अनुसार ग्राम खगाई निवासी 48 वर्षीय दयाराम पुत्र जयलाल एक दावत में शामिल होने के बाद बाइक से ग्राम बन्नाई, बीसलपुर से अपने घर लौट रहे थे। परसिया के आगे टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अचानक बूम बैरियर से टकरा गई। टक्कर लगने से दयाराम बाइक से गिरकर अचेत हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टोल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी बरखेड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…
पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण…
बरखेड़ा। कस्बे के मेला मैदान पर चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में बरखेड़ा चीनी मिल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर…