बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार को नवाबगंज में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। सम्मेलन का आयोजन पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार द्वारा किया गया। गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादों से लगातार मुकर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मुखिया जो बात कहते हैं, अगले ही दिन उसके विपरीत निर्णय सामने आ जाता है।
राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार देश की सार्वजनिक व्यवस्था को धीरे-धीरे निजी हाथों में सौंपने की दिशा में बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने इसका विरोध नहीं किया तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम आम लोगों को भुगतने पड़ सकते हैं।
उन्होंने शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर कहा कि आज सामान्य परिवार का बच्चा उच्च शिक्षा हासिल करना चाहता है तो उसके सामने आर्थिक कठिनाइयां खड़ी हो जाती हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसी पढ़ाई में लाखों रुपये खर्च होते हैं, इसके बावजूद पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा के बढ़ते खर्च से आम जनता अपने भविष्य को लेकर चिंतित है।
गौतम ने कहा कि देश में भाईचारा और सामाजिक एकता बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता से राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि राहुल गांधी लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में शिक्षा और हुनर का संदेश
नवाबगंज के कार्यक्रम के बाद राजेंद्र पाल गौतम ने बरेली-बीसलपुर रोड स्थित एक लॉन में आयोजित दस्तकार-बुनकर सम्मेलन को भी संबोधित किया। उन्होंने बुनकर समाज से कहा कि अपनी पारंपरिक कला और हुनर को बचाने के साथ-साथ शिक्षा को भी प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने कहा कि बदलते समय में केवल हुनर पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिक्षा और तकनीकी ज्ञान के साथ हुनर को आगे बढ़ाना भी जरूरी है।
प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में उनके साथ आए दस्तकार-बुनकर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक हसन आरिफ ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज बुनकर समाज के सामने अपने पारंपरिक रोजगार और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बुनकर समाज के साथ-साथ शोषित, वंचित, पिछड़े, सामान्य वर्ग, महिलाओं, छात्राओं और छात्रों सहित समाज के सभी वर्गों के अधिकारों और अवसरों की बात करती है।
आरिफ ने कहा कि बुनकर समाज को अपने भविष्य, शिक्षा, रोजगार और अधिकारों को लेकर जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और उनके मुद्दों को राजनीतिक मंच पर मजबूती से उठाने की जरूरत है।
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि आज समय आ गया है की जनता को जो बहकावे में आकर भारतीय जनता पार्टी को वोट दे चुकी थी और जिसका फायदा देश की जनता को नहीं मिला इसका बदला लेने का समय आ चुका है।
दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी, पूर्व प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, पंडित राज शर्मा, महानगर अध्यक्ष दिनेश दादा,के बी त्रिपाठी, अजय शुक्ला, असलम चौधरी, बंसी गंगवार, हरीश गंगवार,इस्लाम बब्बू,एडवोकेट मुजम्मिल, तबरेज खा, विजय मौर्या, रिहान बसरी, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, विनोद कुमार, अनिल देव शर्मा, राजेंद्र सागर, कांग्रेस कार्यकर्ता, बुनकर, दस्तकार और पिछड़ा वर्ग के लोग मौजूद रहे।
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…
पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण…