Advertisement

home

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार शाम को तेंदुए ने एक चरवाहे के सामने ही उसकी बकरी पर हमला बोल दिया और उसे खींचकर गन्ने के खेतों में ले गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने वन विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4 बजे गांव के ही मो. रफीक अपनी बकरियों को गांव की उत्तर दिशा में स्थित खेतों में चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक घात लगाए बैठे तेंदुए ने छलांग लगाई और एक बकरी को दबोच लिया। चरवाहे के शोर मचाने और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के लाठी-डंडों के साथ खेतों की तरफ दौड़ने पर तेंदुआ बकरी का क्षत-विक्षत शव वहीं छोड़कर गन्ने के घने खेतों में ओझल हो गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में पिछले दो महीने से अधिक समय से तेंदुआ लगातार घूम रहा है। इस दौरान वह अब तक करीब दो दर्जन पालतू और आवारा पशुओं को अपना शिकार बना चुका है। कई बार तेंदुए को आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास भी देखा गया है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
​तेंदुए के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि विभाग की कार्यप्रणाली लचर है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधि सबसे अधिक देखी जा रही है, विभाग ने उससे गलत जगह पर पिंजरा लगा रखा है। इस बारे में कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
​इस बढ़ते खतरे के कारण अब ग्रामीण अकेले खेतों में जाने से कतराने लगे हैं। शाम ढलते ही तेंदुए के डर से लोगों को अपने-अपने घरों में दुबकना पड़ रहा है।
​मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए वन उपनिरीक्षक सुरेश गंगवार ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है और इसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पिंजरा पूर्व में तेंदुए की चहलकदमी के आधार पर ही लगाया गया था, फिर भी ग्रामीणों की सुविधा और स्थिति को देखते हुए उनसे बात कर पिंजरे को उचित स्थान पर जल्द ही शिफ्ट करवा दिया जाएगा।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 hour ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

5 hours ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

16 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

17 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

1 day ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

1 day ago