बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। सजे हुए वाहन पर भगवान गणेश की प्रतिमा को विराजमान कर यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंची।
विसर्जन स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने अगले बरस फिर आने की कामना के साथ बप्पा को विदाई दी।शोभायात्रा के दौरान कमेटी के डॉ सौरभ शर्मा,शिवम सक्सेना,सचिन शर्मा,रामजी गुप्ता,सतीश शर्मा,आलोक गुप्ता ,संजू यादव,गौरभ शर्मा,आकाश वाजपेयी,बिक्की पाण्डे,चिंटू गुप्ता,सार्थक सक्सेना,दर्पण प्रधान,कृष्णा,सानू पांडे,आदि कमेटी के सदस्य मैजूद रहे।
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…
बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…