Advertisement

home

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को जिले में जगह-जगह भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। खनका पुल से शुरू हुई स्वागत यात्रा का छोटे-बड़े चौराहों और विभिन्न स्थानों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और कई स्थानों पर समर्थकों ने नारेबाजी कर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का अभिनंदन किया।स्वागत यात्रा बीसलपुर पहुंची, जहां नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। इसके बाद स्वागत यात्रा बरखेड़ा नगर की ओर रवाना हुई। बरखेड़ा पहुंचने पर पूर्व चेयरमैन हाजी जमील अहमद और अकील अंसारी के नेतृत्व में हजारों समर्थक ब्लॉक तिराहा पर एकत्र हुए और नवनियुक्त सपा जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।हाजी जमील अहमद के नेतृत्व में उमड़े हजारों समर्थकों की भीड़ ने स्वागत कार्यक्रम को भव्य बना दिया। ब्लॉक तिराहा पर समर्थकों ने फूल-मालाओं से नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। हाजी जमील अहमद के समर्थकों ने पूरे जोश के साथ स्वागत किया और पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया।स्वागत कार्यक्रम के दौरान हाजी जमील अहमद की अगुवाई में बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी चर्चा का केंद्र रही। ब्लॉक तिराहा पर काफी देर तक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ मौजूद रही। स्वागत के दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यकर्ताओं का कहना था कि नए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा। पूरे स्वागत कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश दिखाई दिया।

Express views

Recent Posts

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

7 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

8 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago