Advertisement

home

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड बनाकर अधिकारियों और आम लोगों को प्रभावित करने व धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर थाना बरखेड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।पीलीभीत के संजय रॉयल पार्क निवासी अनूप कुमार, जो निजी सोशल मीडिया प्रभारी हैं, ने थाना बरखेड़ा में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम पौटाकलां निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य मो. आरिफ ने गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में फर्जी लेटरहेड बनवाया। आरोप है कि उक्त लेटरहेड के माध्यम से अधिकारियों को पत्र भेजे जा रहे थे और आम लोगों को प्रभावित कर धोखाधड़ी की जा रही थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, राज्यमंत्री की ओर से मो. आरिफ को प्रतिनिधि के रूप में अधिकृत नहीं किया गया था।
शिकायतकर्ता ने फर्जी लेटरहेड की फोटो प्रति भी पुलिस को उपलब्ध कराते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्यवाहक थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मो. आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

4 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

8 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago