Advertisement

home

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक


बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने भक्त प्रह्लाद की लीला का भावपूर्ण मंचन किया।

कलाकारों ने अपने अभिनय से भक्ति और मार्मिक प्रसंगों को जीवंत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन में दिखाया गया कि भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद को उनके पिता हिरण्यकश्यप ने भक्ति छोड़ने के लिए कई यातनाएं दीं, लेकिन प्रह्लाद अपनी भक्ति पर अडिग रहे। होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठी, लेकिन भगवान की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित बच गए और होलिका जल गई। अंत में भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया और प्रह्लाद की रक्षा की। लीला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल और मेला कमेटी के सदस्य ड्यूटी पर मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

4 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

8 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago