बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने भक्त प्रह्लाद की लीला का भावपूर्ण मंचन किया।
कलाकारों ने अपने अभिनय से भक्ति और मार्मिक प्रसंगों को जीवंत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन में दिखाया गया कि भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद को उनके पिता हिरण्यकश्यप ने भक्ति छोड़ने के लिए कई यातनाएं दीं, लेकिन प्रह्लाद अपनी भक्ति पर अडिग रहे। होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठी, लेकिन भगवान की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित बच गए और होलिका जल गई। अंत में भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया और प्रह्लाद की रक्षा की। लीला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल और मेला कमेटी के सदस्य ड्यूटी पर मौजूद रहे।
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…