बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों की ओर से उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एमएड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में करीब 80 से 90 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान “मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता: चुनौतियां और समाधान” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. राजीव यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। स्वयंसेवकों ने एनएसएस कुलगीत प्रस्तुत किया। डॉ. यादव ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
जिला अस्पताल की मुख्य वक्ता डॉ. राखी गौतम ने व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली तथा एचआईवी/एड्स के कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी परामर्श के लिए जिला अस्पताल के कमरा नंबर 27 में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक संपर्क किया जा सकता है। विशेषज्ञ वक्ता मनमोहन ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और मानसिक संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने कमरा नंबर 38 में निःशुल्क परामर्श की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजीता सिंह तिवारी ने आभार व्यक्त किया। समापन पर अतिथियों, कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…
बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…
बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…