पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना अमरिया पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्त असगर अली पुत्र बदुल्लाशाह निवासी अमरिया के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी को आगामी 6 महीने के लिए पीलीभीत जनपद की सीमा से जिला बदर कर दिया गया है।
थाना अमरिया पुलिस ने ढोल-नागाड़े बजवाकर सार्वजनिक स्थानों पर मुनादी कराई और जिला बदर आदेश को पढ़कर आम जनता को सुनाया। पुलिस ने साफ किया कि जिला बदर की अवधि के दौरान अभियुक्त का जनपद की सीमा में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि न्यायालय में उपस्थिति आवश्यक हो, तो वह अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर नियमानुसार कार्यवाही के तुरंत बाद सीमा से बाहर चला जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त असगर अली पर थाना अमरिया में धोखाधड़ी मारपीट व एससी/एसटी एक्ट सीआरपीसी के कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…
बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…