Advertisement

home

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज गांधी स्टेडियम स्थित गांधी प्रेक्षागृह में श्रम विभाग, पीलीभीत द्वारा मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।


मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र, पीलीभीत की टीम द्वारा प्रतिभाग कर लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में लगभग 225 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई, जबकि 85 लोगों के एक्स-रे किए गए। स्क्रीनिंग एवं जांच के दौरान टीबी के संभावित लक्षण पाए जाने पर 22 संदिग्ध मरीजों के नमूने सीबीनाट (CBNAAT) जांच के लिए लिए गए।
इस अवसर पर सीनियर सुपरवाइजर राजेश कुमार गंगवार, ठाकुर दास, लैब टेक्नीशियन सुश्री हेमा तथा एक्स-रे टेक्नीशियन आरती वर्मा ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। टीम द्वारा लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी रहना, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना तथा भूख कम लगना आदि टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर समय रहते स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराना आवश्यक है।
शिविर के दौरान जिला क्षय रोग केंद्र की टीम ने आमजन की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा टीबी की जांच एवं उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच और उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया।
मेगा स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं जागरूकता का लाभ पहुंचाना तथा टीबी की समय से पहचान कर उसका उचित उपचार सुनिश्चित करना रहा।

Express views

Recent Posts

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

4 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

4 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

4 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

2 days ago