बीसलपुर/पीलीभीत। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किशनी में एक अनोखा राजनीतिक मामला सामने आया है, जिसने क्षेत्र की सियासत में हलचल तेज कर दी है। सरकारी विकास कार्यों का लोकार्पण सत्ताधारी दल के नेता करते हैं, लेकिन यहाँ भाजपा सरकार की निधि से बनी नई सी.सी. रोड का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी रत्नेश गंगवार ने फीता काटकर कर दिया।दरअसल, लोक निर्माण विभाग या जिला पंचायत निधि से बनी इस सड़क के उद्घाटन के लिए जो सरकारी शिलापट्ट लगाया गया था, उस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, स्थानीय विधायक विवेक वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष दलजीत कौर सहित कई भाजपा दिग्गजों के नाम दर्ज थे। इससे पहले कि भाजपा नेता या प्रशासनिक अधिकारी इसका औपचारिक उद्घाटन करने पहुँचते, सपा नेता रत्नेश गंगवार अपने समर्थकों के भारी हुजूम के साथ गाँव पहुँच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मौजूदगी में शिलापट्ट के सामने ही फीता काटा, मिठाई बांटी और सड़क का विधिवत उद्घाटन कर दिया। इस घटना का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीसलपुर की राजनीति गरमा गई है। सपा समर्थकों का कहना है कि यह जनता के काम में देरी करने वाली भाजपा सरकार की सुस्ती पर करारा तमाचा है। वहीं दूसरी ओर, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने इस पर तीखी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यह स्थापित नियमों का खुला उल्लंघन और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का एक राजनीतिक हथकंडा है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में यह चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है कि विकास कार्य का असली हकदार कौन है?बजट पास कराने वाली सरकार या मौके पर पहुंचकर पहले फीता काटने वाला विपक्षी नेता?
बरखेड़ा। विकासखंड कार्यालय बरखेड़ा में मंगलवार को चल रहे 'सेवा सेतु अभियान' के दूसरे दिन…
बरखेड़ा। धान कुटाई को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से…
बरेली/ मीरगंज। भाखड़ा नदी पुल के पास सोमवार रात नशे की हालत में लघुशंका…
बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…
बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…
बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…