Advertisement

home

सेवा सेतु शिविर में बड़ा हादसा टला, मीटिंग हॉल में गिरा चलता पंखा, दो घायल, प्रशासनिक लापरवाही पर बीडीओ सख्त


​बरखेड़ा। विकासखंड कार्यालय बरखेड़ा में मंगलवार को चल रहे ‘सेवा सेतु अभियान’ के दूसरे दिन एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्य अतिथि के रूप में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद के आगमन से ठीक कुछ मिनट पहले, सभागार (मीटिंग हॉल) में लगा छत का पंखा अचानक चलते-चलते नीचे आ गिरा। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त मीटिंग हॉल में महिलाओं, पुरुषों और छोटे बच्चों समेत भारी भीड़ मौजूद थी। अचानक हुए इस हादसे से हॉल में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए चीख-पुकार जैसी स्थिति पैदा हो गई।
​हादसे की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए जिसमें ​सुरेंद्र पाल निवासी- नवादिया शरीफगंज, भाजपा सेक्टर संयोजक इनके गाल पर गंभीर चोट आई, जिससे तुरंत खून बहने लगा।​राजवीर सिंह (सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बैंकैनिया।
गनीमत यह रही कि पंखा महिलाओं और बच्चों की तरफ न गिरकर दूसरी ओर गिरा, वरना एक बड़ा और भयावह हादसा हो सकता था।  ​घटना की सूचना मिलते ही खंड विकास अधिकारी  लियाकत अली तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को फौरन उपचार के लिए बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ( भिजवाया। ​मीटिंग हॉल जैसी महत्वपूर्ण जगह पर इस तरह की लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। जब बीडीओ लियाकत अली से इस गंभीर लापरवाही के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि सभागार को दुरुस्त रखने और उसकी व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी अवर अभियंता धर्मपाल सिंह को सौंपी गई थी। बीडीओ ने बताया कि इस लापरवाही के लिए संबंधित अवर अभियंता के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए नोटिस जारी किया जा रहा है।

Express views

Recent Posts

भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

5 hours ago

पीलीभीत में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

​ बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…

7 hours ago

शराब के नशे में तालाब में डूबा चौकीदार! सुबह पानी में उतराता मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…

1 day ago

​तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा युवक, सीने पर पड़े पंजों के निशान

​बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली…

1 day ago

शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…

1 day ago

अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, लोहे की रॉड से हमला कर गला दबाने का प्रयास, चार के खिलाफ रिपोर्ट

बरखेड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर लोहे…

1 day ago