बरखेड़ा। विकासखंड कार्यालय बरखेड़ा में मंगलवार को चल रहे ‘सेवा सेतु अभियान’ के दूसरे दिन एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्य अतिथि के रूप में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद के आगमन से ठीक कुछ मिनट पहले, सभागार (मीटिंग हॉल) में लगा छत का पंखा अचानक चलते-चलते नीचे आ गिरा। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त मीटिंग हॉल में महिलाओं, पुरुषों और छोटे बच्चों समेत भारी भीड़ मौजूद थी। अचानक हुए इस हादसे से हॉल में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए चीख-पुकार जैसी स्थिति पैदा हो गई।
हादसे की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए जिसमें सुरेंद्र पाल निवासी- नवादिया शरीफगंज, भाजपा सेक्टर संयोजक इनके गाल पर गंभीर चोट आई, जिससे तुरंत खून बहने लगा।राजवीर सिंह (सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बैंकैनिया।
गनीमत यह रही कि पंखा महिलाओं और बच्चों की तरफ न गिरकर दूसरी ओर गिरा, वरना एक बड़ा और भयावह हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही खंड विकास अधिकारी लियाकत अली तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को फौरन उपचार के लिए बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ( भिजवाया। मीटिंग हॉल जैसी महत्वपूर्ण जगह पर इस तरह की लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। जब बीडीओ लियाकत अली से इस गंभीर लापरवाही के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि सभागार को दुरुस्त रखने और उसकी व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी अवर अभियंता धर्मपाल सिंह को सौंपी गई थी। बीडीओ ने बताया कि इस लापरवाही के लिए संबंधित अवर अभियंता के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए नोटिस जारी किया जा रहा है।
बरखेड़ा। धान कुटाई को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से…
बीसलपुर/पीलीभीत। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किशनी में एक अनोखा राजनीतिक मामला सामने आया है,…
बरेली/ मीरगंज। भाखड़ा नदी पुल के पास सोमवार रात नशे की हालत में लघुशंका…
बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…
बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…
बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…