Advertisement

home

​सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का भव्य आयोजन


बरखेड़ा।आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को विकास खंड बरखेड़ा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त कैडर जैसे समूह सखी, बैंक सखी, विद्युत सखी और महिला मेट आदि ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
​ कार्यक्रम के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी लियाकत अली,  सूरज श्रीवास्तव, बरखेड़ा मंडल  महामंत्री, मंडल मंत्री होरी लाल मौर्य, जिला मिशन प्रबंधक  लाल चन्द्र , सहायक विकास अधिकारी एवं समस्त बी एम एम  ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई,आर एफ. एवं  सी एफ के डेमो चेक तथा  सी सी एल. के स्वीकृत पत्र वितरित किए गए,5 विद्युत सखियों को निःशुल्क प्रिंटर बांटे गए,​10 महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए,​उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
अल्पाहार के समय चाय समोसे के वितरण के समय अफरातफरी मची , ब्लाक सभागार में जमीन पर बैठी दिखी समूह की महिलाएं ।
इस कार्यक्रम की समस्त जिम्मेदारी सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास की रही ।

Express views

Recent Posts

अनियंत्रित होकर खाई में पलटा लकड़ी से भरा ई-रिक्शा, दो लोग गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा। क्षेत्र में लकड़ी से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट…

2 hours ago

जेठ के मना करने पर गुस्से में महिला ने लगाए थे गलत आरोप, आपसी सहमति से सुलझा मामला

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम बसथना में एक महिला द्वारा गुस्से में लगाए गए गलत आरोपों…

4 hours ago

मीरगंज-आंवला को जोड़ने वाले लोकनाथपुर पुल का हिस्सा बहा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में उफनाई रामगंगा नदी का कहर लगातार जारी है। नदी…

12 hours ago

सेवा सेतु शिविर में बड़ा हादसा टला, मीटिंग हॉल में गिरा चलता पंखा, दो घायल, प्रशासनिक लापरवाही पर बीडीओ सख्त

​बरखेड़ा। विकासखंड कार्यालय बरखेड़ा में मंगलवार को चल रहे 'सेवा सेतु अभियान' के दूसरे दिन…

1 day ago

धान कुटाई को लेकर महिला से मारपीट, 4 पर रिपोर्ट

बरखेड़ा। धान कुटाई को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से…

1 day ago

नाम किसी का, काम किसी का, श्रेय किसी का! बीजेपी की सड़क का सपा नेता ने काटा फीता

बीसलपुर/पीलीभीत। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किशनी में एक अनोखा राजनीतिक मामला सामने आया है,…

1 day ago