बरखेड़ा।आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को विकास खंड बरखेड़ा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त कैडर जैसे समूह सखी, बैंक सखी, विद्युत सखी और महिला मेट आदि ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी लियाकत अली, सूरज श्रीवास्तव, बरखेड़ा मंडल महामंत्री, मंडल मंत्री होरी लाल मौर्य, जिला मिशन प्रबंधक लाल चन्द्र , सहायक विकास अधिकारी एवं समस्त बी एम एम ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई,आर एफ. एवं सी एफ के डेमो चेक तथा सी सी एल. के स्वीकृत पत्र वितरित किए गए,5 विद्युत सखियों को निःशुल्क प्रिंटर बांटे गए,10 महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए,उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
अल्पाहार के समय चाय समोसे के वितरण के समय अफरातफरी मची , ब्लाक सभागार में जमीन पर बैठी दिखी समूह की महिलाएं ।
इस कार्यक्रम की समस्त जिम्मेदारी सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास की रही ।
बरखेड़ा। क्षेत्र में लकड़ी से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम बसथना में एक महिला द्वारा गुस्से में लगाए गए गलत आरोपों…
बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में उफनाई रामगंगा नदी का कहर लगातार जारी है। नदी…
बरखेड़ा। विकासखंड कार्यालय बरखेड़ा में मंगलवार को चल रहे 'सेवा सेतु अभियान' के दूसरे दिन…
बरखेड़ा। धान कुटाई को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से…
बीसलपुर/पीलीभीत। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किशनी में एक अनोखा राजनीतिक मामला सामने आया है,…