बरेली। नगर पंचायत मीरगंज द्वारा सेवा संकल्प स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” थीम पर संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज, मीरगंज में प्राकृतिक सामग्री से रंगोली प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए फूलों, पत्तियों, अनाज एवं अन्य प्राकृतिक सामग्रियों से आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां तैयार कीं। रंगोलियों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान शिवानी वर्मा, नाजिया, निशा, शालू, तनु, पूर्वां, शाहगुल फातिमा आदि छात्राओं को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण (Segregation) के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा घर एवं विद्यालय स्तर पर कचरे को अलग-अलग रखने और स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा स्वच्छ एवं सुंदर नगर बनाने में सक्रिय सहभागिता का संकल्प कराया गया। साथ ही “नशा मुक्त भारत” के संकल्प के तहत नशे से दूर रहने एवं समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की नशा मुक्त भारत शपथ भी दिलाई गई।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं के उत्साह एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर नगर कालेज के उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी,प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता, उप प्रधानाचार्य सुभाष गंगवार, सपना आदि उपस्थित रहें।
रिपोर्ट - नन्दकिशोर शर्मा बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में बंद पड़े भट्ठे पर अवैध असलहा…
बरेली पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले-…
बरखेड़ा।आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को विकास खंड बरखेड़ा में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत…
बरखेड़ा। क्षेत्र में लकड़ी से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम बसथना में एक महिला द्वारा गुस्से में लगाए गए गलत आरोपों…
बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में उफनाई रामगंगा नदी का कहर लगातार जारी है। नदी…