Advertisement

home

बरेली-मीरगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

बरेली। नेशनल हाईवे-24 पर मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्छा खुर्द के पास एक भीषण सड़क हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सड़क पर पहले से खराब खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार कंटेनर के पीछे से घुसने के कारण हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंटेनर दिल्ली से किराना का सामान लादकर शाहजहांपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन कुल्छा खुर्द के समीप पहुंचा, बीच सड़क पर लावारिस हालत में खड़े खराब ट्रक से जा टकराया। हादसे में कंटेनर चालक फैसल निवासी ग्राम उदरपुर बदायूं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मिलक इंस्पेक्टर पुष्कर सिंह, मीरगंज पुलिस और पीआरवी 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस और बचाव दल को केबिन में फंसे शव को बाहर निकालने में करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, फैसल की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों और प्राथमिक जांच के अनुसार, ट्रक का इंजन फटने के कारण वह सुबह से ही बीच हाईवे पर खड़ा था। नियमों के मुताबिक खराब वाहन के पीछे रिफ्लेक्टर, संकेतक या उचित बैरिकेडिंग लगाई जानी चाहिए थी, लेकिन वहां कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं था। इस गंभीर चूक को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की पेट्रोलिंग व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर भी सीधे सवाल खड़े हो रहे हैं।

हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और भीषण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे करवाकर कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया।

 

Express views

Recent Posts

स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, प्रतिभागियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

बरेली। नगर पंचायत मीरगंज द्वारा सेवा संकल्प स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत “सेवा के…

1 day ago

बंद पड़े भट्ठे पर चल रही थी अवैध तमंचों की फैक्ट्री, पुलिस ने छापा मारकर 4 आरोपियों को दबोचा

रिपोर्ट - नन्दकिशोर शर्मा  बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में बंद पड़े भट्ठे पर अवैध असलहा…

1 day ago

भाजपा सरकार ने युवाओं से किया धोखा, बेरोजगारी,महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर बीजेपी सरकार पर जमकर गरजे: चंद्रशेखर आजाद

बरेली पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले-…

2 days ago

​सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का भव्य आयोजन

बरखेड़ा।आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को विकास खंड बरखेड़ा में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत…

2 days ago

अनियंत्रित होकर खाई में पलटा लकड़ी से भरा ई-रिक्शा, दो लोग गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा। क्षेत्र में लकड़ी से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट…

2 days ago

जेठ के मना करने पर गुस्से में महिला ने लगाए थे गलत आरोप, आपसी सहमति से सुलझा मामला

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम बसथना में एक महिला द्वारा गुस्से में लगाए गए गलत आरोपों…

2 days ago