Advertisement

home

महात्मा गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर सामाजिक सरोकारों का संकल्प

बरेली। गांधी जी एवं शास्त्री जी जयंती के अवसर पर माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी, ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी एवं महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में 15वां गांधी-शास्त्री जयंती समारोह आयोजित किया गया। जीवन ज्योति कैंपस, सिविल लाइंस में आयोजित प्रथम सत्र में विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
कार्यक्रम संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना के नेतृत्व तथा संरक्षक सीएल शर्मा और अनुपम कपूर के संरक्षण में हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यापारी नेता वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल और कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद नवी रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवा कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। मेरी माटी मेरा देश और हम सब एक हैं नाटकों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विविधता का संदेश दिया गया। युवा कवि रितेश साहनी ने काव्य पाठ किया।
डॉ. रजनीश सक्सेना ने युवाओं से गांधी और शास्त्री के जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मां गंगा, गौ, बेटी और पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, सनातन एवं आध्यात्म चिंतन के प्रति जागरूकता का संकल्प दिलाया गया।
द्वितीय सत्र में आर्य समाज अनाथालय में फल, मिष्ठान एवं भोजन वितरित किया गया। तृतीय सत्र में फर्राशी टोला स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को स्मरण किया गया। संचालन डॉ. सरताज हुसैन ने किया।

Express views

Recent Posts

कलेक्ट्रेट में गांधी और शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति गीत

बरेली। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री…

3 hours ago

साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी पते पर बैंक खाते खुलवाने वाले दो गिरफ्तार 

बरेली। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बरेली साइबर क्राइम थाना पुलिस…

3 hours ago

बरेली-मीरगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

बरेली। नेशनल हाईवे-24 पर मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्छा खुर्द के पास एक भीषण सड़क…

9 hours ago

स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, प्रतिभागियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

बरेली। नगर पंचायत मीरगंज द्वारा सेवा संकल्प स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत “सेवा के…

2 days ago

बंद पड़े भट्ठे पर चल रही थी अवैध तमंचों की फैक्ट्री, पुलिस ने छापा मारकर 4 आरोपियों को दबोचा

रिपोर्ट - नन्दकिशोर शर्मा  बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में बंद पड़े भट्ठे पर अवैध असलहा…

2 days ago

भाजपा सरकार ने युवाओं से किया धोखा, बेरोजगारी,महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर बीजेपी सरकार पर जमकर गरजे: चंद्रशेखर आजाद

बरेली पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले-…

2 days ago