Advertisement

home

कलेक्ट्रेट में गांधी और शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति गीत

बरेली। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।


जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सहित सभी एसीएम, एसडीएम तथा कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं अंकिता जौहरी, सौम्या कसौधन, रागिनी यादव, मानवी, कामिनी मौर्य, जैनसी, तनु, नव्या रस्तोगी और परिधि ओबराय ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। शिक्षिकाओं में श्रुति प्रज्ञानन और चक्षु प्रिया सोम तथा कर्मचारी देवेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

4 hours ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

4 hours ago

महात्मा गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर सामाजिक सरोकारों का संकल्प

बरेली। गांधी जी एवं शास्त्री जी जयंती के अवसर पर माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी,…

6 hours ago

साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी पते पर बैंक खाते खुलवाने वाले दो गिरफ्तार 

बरेली। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बरेली साइबर क्राइम थाना पुलिस…

6 hours ago

बरेली-मीरगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

बरेली। नेशनल हाईवे-24 पर मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्छा खुर्द के पास एक भीषण सड़क…

12 hours ago

स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, प्रतिभागियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

बरेली। नगर पंचायत मीरगंज द्वारा सेवा संकल्प स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत “सेवा के…

2 days ago