बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत से बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय नागरिकों और राहगीरों की भीड़ लग गई। क्षेत्र के गांव काजर बोझी निवासी नरेश चंद्र बाइक द्वारा अपनी मां बुद्धो देवी और 5 वर्षीय पुत्र मानस के साथ बरखेड़ा बाजार जा रहे थे । वहीं दूसरी बाइक सवार वीरेंद्र कुमार निवासी मसीत थाना बरखेड़ा अपनी पत्नी राजेश्वरी देवी के साथ बीसलपुर क्षेत्र के गांव महुआ में अपनी ससुराल जा रहे थे जैसे ही दोनों बाइकें अमखेड़ा गांव के मोड़ के सामने पहुंची तभी दोनों बाईकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई । दुर्घटना में दोनों बाइक सवार पांच जन बुरी तरह घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर पहुंची एबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी बरखेड़ा पहुंचाया गया । जहां बालक मानस , वीरेंद्र कुमार और बुद्धो देवी को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया ।
बरखेड़ा। आज सोमवार को नबाबगंज तिराहे के पास एक निजी मैदान पर 28-बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू में रविवार शाम एक गांव की पूजा के दौरान…
बरेली। थाना आंवला क्षेत्र में बीती रविवार रात को 25 लाख रुपये के लेनदेन को…
बरेली। छुट्टा पशुओं की समस्या और खनन के मुद्दे पर बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में चल…
बरेली । डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला उन्होंने सपा…