Advertisement

home

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

 

बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सेवा सेतु अभियान के तहत 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में चल रहे कार्यक्रम के छठवें दिन जिला मंत्री भाजपा पीलीभीत अमित कुशवाहा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहन पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही पात्र राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराए गए। मुख्य अतिथि अमित कुशवाहा ने लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बरखेड़ा प्यारेलाल कश्यप, पूर्ति निरीक्षक बरखेड़ा राजेंद्र सिंह, प्रवीण चौबे, व समस्त ब्लॉक उचित दर विक्रेता तथा योजना के लाभार्थी मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

6 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

6 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

6 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

1 day ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

1 day ago

कलेक्ट्रेट में गांधी और शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति गीत

बरेली। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री…

1 day ago