Advertisement

home

अमरिया में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़

  • भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा

मोहित जौहरी@express views

अमरिया (पीलीभीत)।शहर विधानसभा क्षेत्र के अमरिया-माधोपुर स्थित एक निजी हॉल में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित ‘पीडीए जनसंवाद कार्यकर्ता सम्मेलन’ में पार्टी ने बूथ स्तर पर मजबूती का शंखनाद किया। सम्मेलन में उमड़े भारी जनसैलाब के बीच नेताओं ने भाजपा की नीतियों पर जमकर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की आवाज को घर-घर और गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान किया।

बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत: हेमराज वर्मा

कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह सम्मेलन केवल भाषणबाजी या भीड़ जुटाने का माध्यम नहीं, बल्कि आगामी राजनीतिक संघर्ष की मजबूत जमीन तैयार करने का संकल्प है।

उन्होंने कहा, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर अब समय सिर्फ नारे लगाने का नहीं, बल्कि बूथ पर पसीना बहाने का है। इस बार बूथ पर सिर्फ बैठना नहीं, बल्कि इतिहास बदलने के लिए उतरना है।

हेमराज वर्मा ने पार्टी का रोडमैप साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को हर विधानसभा क्षेत्र में 27 हजार नए वोट जोड़ने का लक्ष्य दिया। उन्होंने आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने पर जोर देते हुए कहा कि जब पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, किसान और नौजवान एकजुट होंगे, तभी शोषितों को उनका वास्तविक हक और सम्मान मिलेगा।

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का संघर्ष

मुख्य अतिथि रोशन लाल वर्मा ने कहा कि आज देश और प्रदेश में किसान, मजदूर, गरीब और युवा सभी परेशान हैं। समाजवादी पार्टी की वास्तविक रीढ़ उसके बूथ कार्यकर्ता हैं, जो जनता के दुख-दर्द को संगठन और सरकार तक पहुंचाने का सेतु बनते हैं।

पूर्व एमएलसी अमित यादव ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में जनहितों की अनदेखी हो रही है और बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है। जो भी सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता है, उस पर दबाव बनाने की कोशिश की जाती है।

सपा के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर ने जंतर-मंतर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को विरोध जताने का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार लोकतांत्रिक आवाजों को कुचलने का प्रयास कर रही है।

किसान नेता तेजिन्दर सिंह विर्क ने किसानों और गरीबों की समस्याओं को उठाते हुए आरोप लगाया कि गरीबों की जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं, जिसका जवाब जनता आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने संगठन को धार देने का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही 2027 के बदलाव की इबारत लिखेगी। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रवक्ता अमित पाठक ने किया।

सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, प्रदेश सचिव आनंद सिंह यादव, असलम जावेद अंसारी, शहर विधानसभा अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी, कुलवंत सिंह, गुरमेल सिंह, पलविंदर सिंह, अमर सिंह बल, बलकार सिंह, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह मिश्र कट्टर,जिला महासचिव नफीस अंसारी, बालकराम सागर, काशीराम सरोज, हाजी अकबर अंसारी, मखदूम खान, महिला नेत्री मीना दीक्षित, आशा वर्मा, कमलेश परिहार, धनपति वर्मा, राम नरेश वर्मा, राम सनेही वर्मा, केके पाल, ज्योति प्रकाश शुक्ला, राजेश पटेल, राम बहादुर यादव, देवनन्दन प्रजापति और राशिद मलिक समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

सौ रुपये दिए होते तो अब तक बिजली आ गई होती, SDO पर गम्भीर आरोप, उपभोक्ता ने की अधिशासी अभियंता से शिकायत

पीलीभीत। शहर के लोहा बाजार इलाके में पिछले पांच दिनों से बिजली गुल रहने और…

8 hours ago

ठाकुर महासभा के मंडल अध्यक्ष ने की श्री राम कथा में पहुंचने की अपील  

पीलीभीत। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कुंडा प्रतापगढ़ में की जा…

14 hours ago

गोकशी की तैयारी कर रहे आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, पांच आरोपी गिरफ्तार 

बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव लभारी के जंगल में गोकशी की तैयारी कर रहे…

14 hours ago

टुकटुक की टक्कर से बुजुर्ग घायल, चालक के खिलाफ तहरीर

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में 30 अक्टूबर को तेज रफ्तार टुकटुक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर…

1 day ago

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड को मारी टक्कर, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड को जोरदार टक्कर मारने क मामले…

1 day ago

गांव की सुख-शांति के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन

बरखेड़ा । कस्बे में वर्षों से चली आ रही समृद्धि और सुरक्षा की प्राचीन परंपरा…

1 day ago