बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी बरखेड़ा लियाकत अली ने की, जबकि संचालन प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रपाल गंगवार ने किया।मुख्य अतिथि विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बरखेड़ा विधानसभा की जनता को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो पात्र लोग किसी कारणवश योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं, उन्हें अभियान के माध्यम से चिन्हित कर योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की और शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।इस अवसर पर बरखेड़ा मंडल प्रभारी हर्षित चौधरी, जिला मंत्री अमित कुशवाहा, जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर, एडीओ कृषि राजेश सिंह, पशुपालन विभाग से हरिपाल सिंह, ग्राम प्रधान पिपरिया अमित गुप्ता, उमा मिश्रा, ग्राम प्रधान रोहित राणा, ग्राम प्रधान रूप लाल, ग्राम प्रधान दयाशंकर राजपूत, ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, सीडीपीओ मूर्ति देवी, दिनेश सिंह, पूजा गंगवार, शांति स्वरूप शर्मा, अभिषेक गंगवार, सीमा ठाकुर, छोटेलाल मौर्य, कमलेश राजपूत, लालता प्रसाद लोधी, टीकाराम वर्मा, शेर सिंह राठौर, अमित गुर्जर, राजेश गंगवार, फतेहबहादुर, राजेश वर्मा, सूरज देव एवं झांझन लाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…
भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…