Advertisement

home

ड्यूटी आबंटन की शिकायत को लेकर शिक्षकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बरेली । सदर तहसील में सोमवार को बिथरी चैनपुर ब्लॉक की शिक्षिकाओं ने सदर तहसीलदार को जनगणना के एचएलबी आवंटन के संबंध में ज्ञापन सौंपा। शिक्षिका रीटा बत्रा ने बताया कि जनगणना फेज 2 की एचएलबी ड्यूटी वितरित की गई है जिसमें कुछ अध्यापिकाओं को ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया तथा उनके स्थान पर कुछ अध्यापिकाओं को जनगणना मानक से ऊपर एचएलबी ड्यूटी आवंटित की गई हैं जो की एक मानसिक शोषण है। शिक्षिकाओं ने कुछ सवाल भी ज्ञापन के माध्यम से किए हैं जिसमें उन्होंने पूछा है आवंटन करने का मानक क्या रहा? दूसरा जिनकी ड्यूटी कटी है उसका आधार क्या था? तीसरा अधिक उम्र वाली अध्यापिकाओं को फील्ड में ज्यादा कार्य क्यों दिया जा रहा है? चौथा दो एचएलबी ड्यूटी देने या स्थान परिवर्तन एचएलबी ड्यूटी का मानक क्या था?
बता दें कि कई तहसीलों में पिछली बार भी यह मामला उठा था कि कुछ कर्मचारियों की जनगणना ड्यूटी काटकर अन्य कर्मियों को डबल एचएल दे दी गई है इस पर अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया था। ज्ञापन देने वालों में रचना वर्मा भावना भटनागर सिम्मी राजीव शर्मा सुभाष चंद्र इत्यादि मौजूद रहे।
वहीं यूटा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा है कि शिक्षकों को विभाग के अपने कार्य और बच्चों की बड़ी जिम्मेदारी होती है जबरन एक से अधिक एचएलबी देना अव्यावहारिक है जिसकी वास्तविक समस्या है उसको ही ड्यूटी से मुक्त किया जाए। यूटा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभाग से भी कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाय लेकिन जो कार्य करने को तैयार हैं उनको किसी की ड्यूटी काटकर डबल एचएलबी देना उचित नहीं। यदि किसी को डबल एचएलबी दी जाए तो उसे डबल मानदेय भी दिया जाए।

 

Express views

Recent Posts

डग्गामार मैजिक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, बेटा घायल

कनागत खाकर ससुराल से लौट रहे थे पिता-पुत्र, पतरसिया मोड़ पर हुआ हादसा दो साल…

3 hours ago

नेशनल हाईवे किनारे भाखड़ा नदी में बहता मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

मीरगंज (बरेली)। कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाईवे किनारे स्थित भाखड़ा नदी में एक अज्ञात…

3 hours ago

आशा कार्यकर्ताओं का 23 अक्टूबर को लखनऊ में महापड़ाव का एलान

बरखेड़ा।उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आगामी 23 अक्टूबर…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान, योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने पर जोर

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…

23 hours ago

भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…

1 day ago

मां की अस्थियां गायब होने से मचा हड़कंप, पुलिस से शिकायत

  बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…

1 day ago