Advertisement

home

नेशनल हाईवे किनारे भाखड़ा नदी में बहता मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी


मीरगंज (बरेली)। कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाईवे किनारे स्थित भाखड़ा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नदी में शव उतराता देख मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी में शव की खोजबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, भाखड़ा नदी के किनारे मछली पकड़ रहे कुछ लोगों की नजर पानी के तेज बहाव में बहते हुए शव पर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में शव पानी के तेज बहाव के साथ आगे की ओर बहता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव काफी फूला हुआ नजर आ रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कई दिन पुराना है और काफी समय से पानी में पड़ा हुआ था। मृतक के शरीर पर कुर्ता-पायजामा दिखाई देने के कारण उसके पुरुष होने की आशंका जताई जा रही है। पानी के तेज बहाव के चलते शव आगे निकल गया, जिसकी वजह से मौके पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों व नावों की मदद से नदी में शव की तलाश शुरू कराई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के थानों और सीमावर्ती क्षेत्रों में हाल के दिनों में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव कहां से बहकर आया है। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेने के बाद ही मौत के सही कारणों और मृतक की पहचान की पुष्टि हो सकेगी।

 

Express views

Recent Posts

डग्गामार मैजिक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, बेटा घायल

कनागत खाकर ससुराल से लौट रहे थे पिता-पुत्र, पतरसिया मोड़ पर हुआ हादसा दो साल…

3 hours ago

ड्यूटी आबंटन की शिकायत को लेकर शिक्षकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बरेली । सदर तहसील में सोमवार को बिथरी चैनपुर ब्लॉक की शिक्षिकाओं ने सदर तहसीलदार…

4 hours ago

आशा कार्यकर्ताओं का 23 अक्टूबर को लखनऊ में महापड़ाव का एलान

बरखेड़ा।उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आगामी 23 अक्टूबर…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान, योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने पर जोर

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…

23 hours ago

भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…

1 day ago

मां की अस्थियां गायब होने से मचा हड़कंप, पुलिस से शिकायत

  बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…

1 day ago