उन्नाव। जनपद के सुमेरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊंचगांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर और उससे सटी ग्राम समाज की भूमि पर कथित तौर पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कराने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार के समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (जनसुनवाई) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर पैमाइश कराने व अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है।
जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज संदर्भ संख्या 40015626092969 के अनुसार, ग्राम ऊंचगांव निवासी अखिलेश द्विवेदी पुत्र स्व. राधा रमण द्विवेदी ने आरोप लगाया है कि ऊंचगांव-भगवंत नगर रोड स्थित पुराने शिव मंदिर परिसर व उससे सटी ग्राम समाज की बंजर भूमि (गाटा संख्या 291, 292 और 293) पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर पक्का निर्माण कराया जा रहा है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि यह भूमि राजस्व अभिलेखों में सार्वजनिक उपयोग/ग्राम समाज बंजर के रूप में दर्ज है और मंदिर परिसर का अभिन्न हिस्सा है। अवैध निर्माण के चलते मंदिर परिसर के मूल स्वरूप को बदलने का प्रयास किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता ने अपने शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि कब्जा करने वाले लोग दबंग किस्म के हैं, जिससे उन्हें जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई है। आरोप है कि मामले की जानकारी होने के बावजूद निर्माण कार्य जारी है।
शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व अभिलेखों की जांच कर लेखपाल एवं थानाध्यक्ष बारासगवर को निर्देशित किया जाए, ताकि मौके पर राजस्व टीम भेजकर भूमि की विधिवत पैमाइश व सीमांकन कराया जा सके और अवैध निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाकर विधिक कार्रवाई की जाए।
पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा के नेतृत्व में…
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आज सोमवार को कस्बे की मुख्य बाजार में एक युवक सर्राफा दुकान से…
कनागत खाकर ससुराल से लौट रहे थे पिता-पुत्र, पतरसिया मोड़ पर हुआ हादसा दो साल…
मीरगंज (बरेली)। कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाईवे किनारे स्थित भाखड़ा नदी में एक अज्ञात…
बरेली । सदर तहसील में सोमवार को बिथरी चैनपुर ब्लॉक की शिक्षिकाओं ने सदर तहसीलदार…
बरखेड़ा।उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आगामी 23 अक्टूबर…