Advertisement

home

अवध नगर में जर्जर सड़क व खाली भूमि पर पार्क निर्माण की मांग, निवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


​पीलीभीत: शहर से सटी अवध नगर कॉलोनी के निवासियों ने जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण और खाली पड़ी भूमि पर पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर  जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया है।
​स्थानीय निवासियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, अवध नगर कॉलोनी से रेशम उद्योग और बैकलॉग दफ्तर होते हुए यह रास्ता टनकपुर हाईवे पर निकलता है। इस मार्ग से रोजाना दो लाइब्रेरी और वीरांगना बालिका इन्टर कॉलेज की छात्राएं व आम लोग आवागमन करते हैं।
​निवासियों ने अपनी समस्याओं को उजागर करते हुए बताया कि जलभराव व जर्जर सड़क स्थानीय लोगों के लिये मुसीबत बन गयी है, थोड़ी सी भी बारिश होने पर सड़क और तालाब एक हो जाते हैं, जिससे हमेशा जान-माल का खतरा बना रहता है।

​खाली पड़ी भूमि पर पार्क निर्माण की मांग:

स्थानीय निवासियों ने अपील करते हुए कहा कि कॉलोनी के पास पार्क के लिए खाली पड़ी भूमि पर आए दिन असामाजिक तत्व और लोग आकर  शराब का सेवन करते हैं, जिससे माहौल खराब होता है।
​संदीप त्रिवेदी एवं अन्य निवासियों ने जिलाधिकारी से जर्जर सड़क का जल्द निर्माण कराने और खाली जमीन पर पार्क बनाकर उसका सौंदर्यीकरण कराने का आदेश जारी करने की अपील की है।
ज्ञापन देने वालों में संदीप त्रिवेदी, मोहित द्विवेदी, गेदन लाल एडवोकेट, स्वामी जी, बंटी, अभिषेक, आदेश, शुभम् मिश्रा, अमरनाथ ठाकुर, मोनू शर्मा आदि शामिल थे।

Express views

Recent Posts

नवाबगंज CHC में विशाल आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: विधायक डॉ. एम.पी. आर्य ने किया शुभारंभ, 343 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

  Mohit@express views नवाबगंज (बरेली)। 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)…

2 hours ago

फर्जी डॉक्टर बनकर ऑनलाइन बेच रहे थे दवाएं, दो गिरफ्तार , दो लाख रुपये कई लैपटॉप , लाखों की दवा बरामद

बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने राजीव इन्क्लेव कॉलोनी में कथित फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा…

2 hours ago

छात्रा की हत्या की आशंका, पुलिस ने मृतक छात्रा की रुकवाई अंत्येष्टि

पोस्टमार्टम में गले पर रस्सी के निशान मिले मृतका की 18 नवम्बर को होनी थी…

3 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच दिवसीय शिविर शुरू, विभागों ने लगाए स्टॉल, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

फतेहगंज पश्चिमी। आज 5 अक्टूबर सोमवार को विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी में सेवा संकल्प अभियान के…

3 hours ago

पीलीभीत :कलेक्ट्रेट में सपा का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सरकार व प्रशासन…

4 hours ago

किराना स्टोर के शटर पर चिपका मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ,सुरक्षित रेस्क्यू

बरखेड़ा: किराना स्टोर के शटर पर चिपका मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ; सुरक्षित रेस्क्यू…

4 hours ago