Advertisement

home

किराना स्टोर के शटर पर चिपका मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ,सुरक्षित रेस्क्यू


बरखेड़ा: किराना स्टोर के शटर पर चिपका मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ; सुरक्षित रेस्क्यू
​बरखेड़ा। क्षेत्र के दौलतपुर पट्टी गांव में सोमवार देर रात एक अजीबोगरीब और डरावनी घटना सामने आई। एक किराना स्टोर की दुकान के शटर से चिपक कर बैठे मगरमच्छ को देखकर हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि समय रहते महिला की नजर उस पर पड़ गई और किसी अनहोनी से बचाव हो गया।सोमबार रात करीब 10 बजे, दौलतपुर पट्टी गांव में सुशील किराना स्टोर के घर के नीचे बनी दुकान के पास सुशील की पत्नी रात के समय घर का कूड़ा डालने नीचे उतरी थीं। इसी दौरान उनकी नजर दुकान के शटर के पास बैठे मगरमच्छ पर पड़ी। महिला के तुरंत शोर मचाने पर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वन विभाग के पहुंचने से पहले सतर्क ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को चारों तरफ से घेरे रखा ताकि वह भाग न सके। प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार की सूचना पर तुरंत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया।
उपनिरीक्षक सुरेश गंगवार ने जानकारी दी कि पकड़ा गया मगरमच्छ आकार में छोटा था, जिसे सुरक्षित रूप से पास की नदी में वापस छोड़ दिया गया है।
घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है, क्योंकि बरखेड़ा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जल स्रोतों के पास वन्यजीवों के आने का खतरा बना रहता है। ​

Express views

Recent Posts

बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट व धमकी, रिपोर्ट दर्ज

​बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शहपुरा में बच्चों के विवाद को लेकर हुई…

10 hours ago

13 दिसंबर को पीलीभीत में होगा बांसुरी यूथ पार्लियामेंट का आयोजन, युवाओं को मिलेगा विचार और नेतृत्व का मंच

पीलीभीत।युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक-राजनीतिक समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

10 hours ago

मारपीट और अभद्रता के मामले में रिपोर्ट दर्ज

​बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बर्रामऊ में घर पर बैठे परिवार के साथ…

10 hours ago

बेटे को बचाने पहुंची महिला से मारपीट व अभद्रता, सिर पर वार कर किया बेहोश

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बररामऊ में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता…

10 hours ago

इलाज के अभाव में दुर्घटना में घायल अधेड़ ने एक माह बाद तोड़ा दम 

बरखेड़ा। करीब एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए क्षेत्र के…

1 day ago

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर 

​बरखेड़ा।  क्षेत्र के ग्राम आमडार  निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसियों व अन्य लोगों पर घर में घुसकर…

1 day ago