बरखेड़ा: किराना स्टोर के शटर पर चिपका मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ; सुरक्षित रेस्क्यू
बरखेड़ा। क्षेत्र के दौलतपुर पट्टी गांव में सोमवार देर रात एक अजीबोगरीब और डरावनी घटना सामने आई। एक किराना स्टोर की दुकान के शटर से चिपक कर बैठे मगरमच्छ को देखकर हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि समय रहते महिला की नजर उस पर पड़ गई और किसी अनहोनी से बचाव हो गया।सोमबार रात करीब 10 बजे, दौलतपुर पट्टी गांव में सुशील किराना स्टोर के घर के नीचे बनी दुकान के पास सुशील की पत्नी रात के समय घर का कूड़ा डालने नीचे उतरी थीं। इसी दौरान उनकी नजर दुकान के शटर के पास बैठे मगरमच्छ पर पड़ी। महिला के तुरंत शोर मचाने पर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वन विभाग के पहुंचने से पहले सतर्क ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को चारों तरफ से घेरे रखा ताकि वह भाग न सके। प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार की सूचना पर तुरंत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया।
उपनिरीक्षक सुरेश गंगवार ने जानकारी दी कि पकड़ा गया मगरमच्छ आकार में छोटा था, जिसे सुरक्षित रूप से पास की नदी में वापस छोड़ दिया गया है।
घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है, क्योंकि बरखेड़ा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जल स्रोतों के पास वन्यजीवों के आने का खतरा बना रहता है।
Mohit@express views नवाबगंज (बरेली)। 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)…
बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने राजीव इन्क्लेव कॉलोनी में कथित फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा…
पीलीभीत: शहर से सटी अवध नगर कॉलोनी के निवासियों ने जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण और…
पोस्टमार्टम में गले पर रस्सी के निशान मिले मृतका की 18 नवम्बर को होनी थी…
फतेहगंज पश्चिमी। आज 5 अक्टूबर सोमवार को विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी में सेवा संकल्प अभियान के…
पीलीभीत। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सरकार व प्रशासन…