Advertisement

home

सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच दिवसीय शिविर शुरू, विभागों ने लगाए स्टॉल, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

फतेहगंज पश्चिमी। आज 5 अक्टूबर सोमवार को विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी में सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक परिसर में पांच दिवसीय शिविर शुरू हुआ। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। मुख्य अतिथि मीरगंज क्षेत्रीय विधायक विधायक डॉक्टर. डीसी वर्मा और एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का अन्नप्राशन कराया। मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने एक बच्चे को खीर खिलाकर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभार्थियों को 20-20 हजार रुपये के चेक और विवाह प्रमाण पत्र दिए गए। शिविर में आंगनबाड़ी, कृषि, सिंचाई, खाद्य एवं रसद, राजस्व, स्वास्थ्य, विद्युत विभाग समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। पुरे दिन आसपास के गांवों से ग्रामीण पहुंचे और योजनाओं की जानकारी लेने के साथ अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

एक ग्रामीण ने एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह से आवास नहीं मिलने की शिकायत की। उसने बताया कि ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज जमा करने के बावजूद उसे आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।

एडीएम पूर्णिमा सिंह ने मामले की जांच के तत्काल निर्देश दिए। इस दौरान मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला, वीडियो हर शैलेंद्र कुमार, बिजली बिल के एसडीओ अंकित द्विवेदी, फतेहगंज पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला मंत्री संजय चौहान, गौरव मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता व्यापारी सचिन चौहान, प्रधान वेदपाल सिंह, दीपक तोमर, अमित सिंह, ओमेंद्र सिंह चौहान, सूरज राठौर, भाजपा नेता जगतपाल सिंह, अमित साहू, डॉ नरोत्तम मौर्य, सभासद महेंद्र पाल शर्मा, सभासद शराफत हुसैन, सभासद अबोध सिंह, सभासद मौलाना अहसन अंसारी, जाकिर अंसारी, तस्लीम अंसारी, सौरभ पाठक, नोडल सचिव संजय कुमार, शाही चेयरमैन वीरपाल मौर्य, हरीश गंगवार कातिव, एडीओ पंचायत लोकमान सिंह, ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर, राजेश कुमार, सचिव हर्ष चौहान, पीयूष कांत गौतम, गन्ना समिति अध्यक्ष तेजपाल फौजी, शिवम शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

फर्जी डॉक्टर बनकर ऑनलाइन बेच रहे थे दवाएं, दो गिरफ्तार , दो लाख रुपये कई लैपटॉप , लाखों की दवा बरामद

बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने राजीव इन्क्लेव कॉलोनी में कथित फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा…

2 hours ago

अवध नगर में जर्जर सड़क व खाली भूमि पर पार्क निर्माण की मांग, निवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

​पीलीभीत: शहर से सटी अवध नगर कॉलोनी के निवासियों ने जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण और…

2 hours ago

छात्रा की हत्या की आशंका, पुलिस ने मृतक छात्रा की रुकवाई अंत्येष्टि

पोस्टमार्टम में गले पर रस्सी के निशान मिले मृतका की 18 नवम्बर को होनी थी…

3 hours ago

किराना स्टोर के शटर पर चिपका मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ,सुरक्षित रेस्क्यू

बरखेड़ा: किराना स्टोर के शटर पर चिपका मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ; सुरक्षित रेस्क्यू…

3 hours ago

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का बरखेड़ा आगमन पर जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। मंगलवार को भाजपा के नियुक्ति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश वर्मा…

3 hours ago

पीलीभीत: अखिल भारत हिन्दू महासभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, पार्किंग, खाद्य सुरक्षा और सरकारी भूमि से जुड़े मुद्दों पर उठाई आवाज

पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा के नेतृत्व में…

7 hours ago