बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने राजीव इन्क्लेव कॉलोनी में कथित फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को डॉक्टर बताकर फर्जी लाइसेंस के जरिए ऑनलाइन भ्रामक विज्ञापन प्रसारित करते थे और दवाओं को तैयार कर लोगों को बेचते थे। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राजीव इन्क्लेव के एक मकान में तीन लोग कॉल सेंटर चला रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर समीरउद्दीन निवासी देवरनियां और यूसुफ निवासी बड़ी बिहार, इज्जतनगर को गिरफ्तार कर लिया। उनका साथी इलियास खान मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मौके से 12 मोबाइल फोन, छह कंप्यूटर, एक लैपटॉप, आठ मॉनीटर, तीन प्रिंटर, दो बिल प्रिंटर, छह की-बोर्ड, माउस व चार्जर, एक स्कैनर, 85 पैकेट दवाएं, दवाओं से संबंधित दस्तावेज व पैकिंग सामग्री बरामद की। इसके अलावा 1.99 लाख रुपये नकद, छह चेकबुक, 14 एटीएम कार्ड, आधार-पैन कार्ड, पर्स और कूटरचित लाइसेंस भी बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे इंस्टाग्राम पर ‘हर्बल हैंड जड़ीबूटी’ नाम से आईडी बनाकर डॉक्टर बनने का नाटक करते थे। सहारनपुर और मुरादाबाद से सामान लाकर कैप्सूल में भरते, रैपर लगाकर फर्जी फर्म के नाम से ऑनलाइन बेचते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब दो वर्ष से यह काम कर रहे थे।
मामले में थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम थाना इज्जतनगर जनपद बरेली।
व उप निरीक्षक धर्मेन्द्र विश्नोई , उप निरीक्षक सुनील कुमार , उप निरीक्षक संजय कुमार , उप निरीक्षक मुकेश कुमार , हेड कांस्टेबल राजकमल सिंह , हेड कांस्टेबल मोहम्मद इकबाल , हेड कांस्टेबल प्रीतम सिंह , कांस्टेबल सौरव कुमार , कांस्टेबल मनीष मलिक , कांस्टेबल विशान्त कुमार मौजूद थे।
Mohit@express views नवाबगंज (बरेली)। 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)…
पीलीभीत: शहर से सटी अवध नगर कॉलोनी के निवासियों ने जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण और…
पोस्टमार्टम में गले पर रस्सी के निशान मिले मृतका की 18 नवम्बर को होनी थी…
फतेहगंज पश्चिमी। आज 5 अक्टूबर सोमवार को विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी में सेवा संकल्प अभियान के…
पीलीभीत। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सरकार व प्रशासन…
बरखेड़ा: किराना स्टोर के शटर पर चिपका मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ; सुरक्षित रेस्क्यू…