Advertisement

home

पीलीभीत :कलेक्ट्रेट में सपा का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा और पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में सपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना देकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर राजनीतिक नारों से गूंज उठा।

धरने में सपा जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सत्ता और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने मुख्य रूप से
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की तत्काल रिहाई व चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर काफी देर तक चला। इस दौरान नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो यह आंदोलन केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे सड़क से लेकर संसद तक ले जाया जाएगा।

सपाइयों के उग्र तेवरों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कलेक्ट्रेट परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो थानों की पुलिस फोर्स के साथ प्रशासनिक आलाधिकारी मौके पर तैनात रहे। पुलिस ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वारों पर सुरक्षा घेरा बनाकर स्थिति पर नजर रखी। धरना-प्रदर्शन के अंत में सपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

Express views

Recent Posts

नवाबगंज CHC में विशाल आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: विधायक डॉ. एम.पी. आर्य ने किया शुभारंभ, 343 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

  Mohit@express views नवाबगंज (बरेली)। 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)…

3 hours ago

फर्जी डॉक्टर बनकर ऑनलाइन बेच रहे थे दवाएं, दो गिरफ्तार , दो लाख रुपये कई लैपटॉप , लाखों की दवा बरामद

बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने राजीव इन्क्लेव कॉलोनी में कथित फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा…

3 hours ago

अवध नगर में जर्जर सड़क व खाली भूमि पर पार्क निर्माण की मांग, निवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

​पीलीभीत: शहर से सटी अवध नगर कॉलोनी के निवासियों ने जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण और…

4 hours ago

छात्रा की हत्या की आशंका, पुलिस ने मृतक छात्रा की रुकवाई अंत्येष्टि

पोस्टमार्टम में गले पर रस्सी के निशान मिले मृतका की 18 नवम्बर को होनी थी…

4 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच दिवसीय शिविर शुरू, विभागों ने लगाए स्टॉल, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

फतेहगंज पश्चिमी। आज 5 अक्टूबर सोमवार को विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी में सेवा संकल्प अभियान के…

4 hours ago

किराना स्टोर के शटर पर चिपका मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ,सुरक्षित रेस्क्यू

बरखेड़ा: किराना स्टोर के शटर पर चिपका मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ; सुरक्षित रेस्क्यू…

4 hours ago