Advertisement

home

हादसा: लापता हुआ 5 साल का बच्चा, टैंक में मिला शव, खुले टैंक ने ली मासूम की जान

बरेली। जनपद के नगर पंचायत सिरौली के मोहल्ला कुरैशियान में एक दर्दनाक हादसे में 5 साल के मासूम बच्चे की जान चली गई। खुले पड़े गटर टैंक में गिरने से बच्चे की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान एजान पुत्र दिलशाद मलिक के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे 5 वर्षीय एजान घर के पास ही गली में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक लापता हो गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों ने भी बच्चे को इधर-उधर खोजना शुरू किया।

कई घंटों की खोजबीन के बाद शाम करीब 4 बजे मोहल्ले में ही स्थित एक अर्ध-निर्मित खुले गटर टैंक में एजान का शव पानी में तैरता हुआ मिला। यह देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में बच्चे को टैंक से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

इस घटना ने नगर पंचायत द्वारा बनवाए जा रहे खुले गटर और टैंकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि अगर टैंक को ढक कर रखा जाता या उसके चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाई गई होती, तो मासूम की जान बच सकती थी। लोगों का कहना है कि मोहल्ले में कई जगह ऐसे खुले टैंक पड़े हैं जो हादसों को न्योता दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन और नगर पंचायत से मांग की है कि इस मामले की जांच कर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए सभी खुले टैंकों को तुरंत ढका जाए।

Express views

Recent Posts

पुरानी रंजिश में गला रेतकर की हत्या,दो आरोपी गिरफ्तार

बरेली/आंवला। आंवला थाना पुलिस ने क्षेत्र के कन्धरपुर गांव में बीते दिनों हुए सनसनीखेज हत्याकांड…

4 hours ago

नवाबगंज CHC में विशाल आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: विधायक डॉ. एम.पी. आर्य ने किया शुभारंभ, 343 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

  Mohit@express views नवाबगंज (बरेली)। 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)…

18 hours ago

फर्जी डॉक्टर बनकर ऑनलाइन बेच रहे थे दवाएं, दो गिरफ्तार , दो लाख रुपये कई लैपटॉप , लाखों की दवा बरामद

बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने राजीव इन्क्लेव कॉलोनी में कथित फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा…

19 hours ago

अवध नगर में जर्जर सड़क व खाली भूमि पर पार्क निर्माण की मांग, निवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

​पीलीभीत: शहर से सटी अवध नगर कॉलोनी के निवासियों ने जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण और…

19 hours ago

छात्रा की हत्या की आशंका, पुलिस ने मृतक छात्रा की रुकवाई अंत्येष्टि

पोस्टमार्टम में गले पर रस्सी के निशान मिले मृतका की 18 नवम्बर को होनी थी…

20 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच दिवसीय शिविर शुरू, विभागों ने लगाए स्टॉल, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

फतेहगंज पश्चिमी। आज 5 अक्टूबर सोमवार को विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी में सेवा संकल्प अभियान के…

20 hours ago