Advertisement

home

पुरानी रंजिश में गला रेतकर की हत्या,दो आरोपी गिरफ्तार

बरेली/आंवला। आंवला थाना पुलिस ने क्षेत्र के कन्धरपुर गांव में बीते दिनों हुए सनसनीखेज हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए मंगलवार को दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने कोटे का लाइसेंस निरस्त होने की रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह ने बताया कि 26 सितंबर को कन्धरपुर निवासी मुन्नालाल ने अपने भाई श्याम सिंह की हत्या का मुकदमा गांव के ही गजराम, मोहर सिंह, रुमा सिंह और भूपराम के खिलाफ दर्ज कराया था। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रेवती मोड़ के पास घेराबंदी कर दो नामजद आरोपियों गजराम और भूपराम को दबोच लिया।
कोटे का लाइसेंस निरस्त होने का था रंजिश
पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि मृतक श्याम सिंह शराब पीने का आदी था और आए दिन गाली-गलौज करता था। श्याम सिंह की शिकायत पर ही आरोपियों के राशन कोटे का लाइसेंस निरस्त हो गया था, जिससे वे उससे रंजिश रखने लगे थे।
रस्सी से गला घोंटकर दराती से रेता था गला
आरोपियों ने बताया कि 25 सितंबर की शाम जब श्याम सिंह नशे में खेतों की तरफ जा रहा था, तब चारों आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। ओमकार के खेत के पास आरोपियों ने उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर उसे बेहोश कर दिया और फिर दराती से वार कर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के लिए शव को पास के खेत में फेंक कर फरार हो गए थे।

आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह, उपनिरीक्षक महिपाल सिंह व मो० इसहाक, हेड कांस्टेबल सुमित कुमार व रमेश चन्द, और कांस्टेबल शुभम उज्जवल व शुभम चौधरी शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

हादसा: लापता हुआ 5 साल का बच्चा, टैंक में मिला शव, खुले टैंक ने ली मासूम की जान

बरेली। जनपद के नगर पंचायत सिरौली के मोहल्ला कुरैशियान में एक दर्दनाक हादसे में 5…

4 hours ago

नवाबगंज CHC में विशाल आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: विधायक डॉ. एम.पी. आर्य ने किया शुभारंभ, 343 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

  Mohit@express views नवाबगंज (बरेली)। 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)…

18 hours ago

फर्जी डॉक्टर बनकर ऑनलाइन बेच रहे थे दवाएं, दो गिरफ्तार , दो लाख रुपये कई लैपटॉप , लाखों की दवा बरामद

बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने राजीव इन्क्लेव कॉलोनी में कथित फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा…

19 hours ago

अवध नगर में जर्जर सड़क व खाली भूमि पर पार्क निर्माण की मांग, निवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

​पीलीभीत: शहर से सटी अवध नगर कॉलोनी के निवासियों ने जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण और…

19 hours ago

छात्रा की हत्या की आशंका, पुलिस ने मृतक छात्रा की रुकवाई अंत्येष्टि

पोस्टमार्टम में गले पर रस्सी के निशान मिले मृतका की 18 नवम्बर को होनी थी…

20 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच दिवसीय शिविर शुरू, विभागों ने लगाए स्टॉल, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

फतेहगंज पश्चिमी। आज 5 अक्टूबर सोमवार को विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी में सेवा संकल्प अभियान के…

20 hours ago