Advertisement

home

पीलीभीत: नगर पालिका की ट्रॉली से टूटा नाले का स्लैब, 3 महीने बाद भी नहीं हुई मरम्मत

  • गाय गिरकर हो चुकी है जख्मी, बार-बार शिकायत के बाद भी किसी बड़े हादसे के इंतजार में जिम्मेदार

–Mohit johari@express views

पीलीभीत। नगर पालिका परिषद पीलीभीत की कार्यशैली और व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नालों की सफाई व्यवस्था के कथित दावों के बीच मोहल्ला तुलाराम स्थित चावला चौराहे के सामने पिछले तीन महीनों से नाले का टूटा स्लैब पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही की गवाही दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्लैब किसी और से नहीं, बल्कि खुद नगर पालिका की ही कूड़ा ढोने वाली ट्रॉली से टूटा था, जिसे महीनों बीत जाने के बाद भी ठीक नहीं कराया गया है।

हादसे के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, लगभग एक माह पूर्व इस खुले और टूटे हुए नाले में एक बेसहारा गाय गिर गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह मशक्कत कर गाय को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि इस घटना के बाद भी नगर पालिका प्रशासन की नींद नहीं टूटी और ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े जनहानि या हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

शिकायतें बेअसर, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर नगर पालिका कार्यालय में दो से तीन बार औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। व्यस्त चावला चौराहा होने के कारण यहां दिन-रात लोगों और वाहनों का आवागमन रहता है, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। रात के अंधेरे में राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के नाले में गिरने की आशंका लगातार बनी रहती है।

स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन और उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से टूटे स्लैब की मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Express views

Recent Posts

पुरानी रंजिश में गला रेतकर की हत्या,दो आरोपी गिरफ्तार

बरेली/आंवला। आंवला थाना पुलिस ने क्षेत्र के कन्धरपुर गांव में बीते दिनों हुए सनसनीखेज हत्याकांड…

8 hours ago

हादसा: लापता हुआ 5 साल का बच्चा, टैंक में मिला शव, खुले टैंक ने ली मासूम की जान

बरेली। जनपद के नगर पंचायत सिरौली के मोहल्ला कुरैशियान में एक दर्दनाक हादसे में 5…

8 hours ago

नवाबगंज CHC में विशाल आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: विधायक डॉ. एम.पी. आर्य ने किया शुभारंभ, 343 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

  Mohit@express views नवाबगंज (बरेली)। 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)…

22 hours ago

फर्जी डॉक्टर बनकर ऑनलाइन बेच रहे थे दवाएं, दो गिरफ्तार , दो लाख रुपये कई लैपटॉप , लाखों की दवा बरामद

बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने राजीव इन्क्लेव कॉलोनी में कथित फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा…

23 hours ago

अवध नगर में जर्जर सड़क व खाली भूमि पर पार्क निर्माण की मांग, निवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

​पीलीभीत: शहर से सटी अवध नगर कॉलोनी के निवासियों ने जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण और…

23 hours ago

छात्रा की हत्या की आशंका, पुलिस ने मृतक छात्रा की रुकवाई अंत्येष्टि

पोस्टमार्टम में गले पर रस्सी के निशान मिले मृतका की 18 नवम्बर को होनी थी…

24 hours ago