बरखेड़ा ।क्षेत्र में एक गांव से बहला-फुसलाकर ले जाए गई किशोरी को एक बार फिर से आरोपियों द्वारा जबरन चार पहिया गाड़ी में अगवा कर ले जाने का आरोप लगाने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
पीड़ित नवी अहमद द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, लगभग दो महीने पहले उनकी पुत्री को मोहल्ले का ही मुस्तीम बहला-फुसलाकर ले गया था, जिसका मुकदमा थाना कोतवाली पीलीभीत में पहले से चल रहा है।
वादी ने बताया कि दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को जब उनकी पुत्री दोपहर करीब 2:30 बजे अपनी नानी के घर जा रही थी, तब रास्ते में मुस्तीम ने अपने साथियों अब्बास, जुनैद और उसके भाई रिहान के सहयोग से सानिया को दोबारा बहला-फुसलाकर चार पहिया गाड़ी में जबरन बैठा लिया और फरार हो गए। पीड़ित पिता ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले में त्वरित रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बरेली।सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बरेली डॉ राजकिशोर के…
बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गहरवा गांव में मामूली विवाद के बाद पति ने कथित…
अमरिया। आज सीएचसी अमरिया में आशा कार्यकत्रियों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से…
गाय गिरकर हो चुकी है जख्मी, बार-बार शिकायत के बाद भी किसी बड़े हादसे के…
बरेली/आंवला। आंवला थाना पुलिस ने क्षेत्र के कन्धरपुर गांव में बीते दिनों हुए सनसनीखेज हत्याकांड…