Fir
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़िता महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि जब वह बीते रविवार की शाम करीब 9 बजे घर में पशुओं को चारा भर रही थीं, तभी आरोपी पिन्दू लाल उनके घर में घुस आया।उस समय मेरे पति गांव में भागवत कथा सुनने गये हुये थे,तभी आरोपी ने बुरी नीयत से उन्हें पकड़कर छेड़छाड़ की और खींचने लगा। शोर मचाने पर पीड़िता का पुत्र मौके पर आया, जिसे देखकर आरोपी गंदी-गंदी गालियां देते हुए भाग निकला और पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता के अनुसार, आरोपी इससे पहले भी एक बार बुरी नीयत से उनके घर में घुस चुका है और उनके देवर लालाराम के साथ मारपीट व गाली-गलौज कर चुका है।
पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
बरेली।सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बरेली डॉ राजकिशोर के…
बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गहरवा गांव में मामूली विवाद के बाद पति ने कथित…
अमरिया। आज सीएचसी अमरिया में आशा कार्यकत्रियों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर…
बरखेड़ा ।क्षेत्र में एक गांव से बहला-फुसलाकर ले जाए गई किशोरी को एक बार फिर…
गाय गिरकर हो चुकी है जख्मी, बार-बार शिकायत के बाद भी किसी बड़े हादसे के…
बरेली/आंवला। आंवला थाना पुलिस ने क्षेत्र के कन्धरपुर गांव में बीते दिनों हुए सनसनीखेज हत्याकांड…