Advertisement

home

आशा कार्यकत्रियों ने किया विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन

अमरिया। आज सीएचसी अमरिया में आशा कार्यकत्रियों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।
इस दौरान आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने को 23 अक्टूबर को लखनऊ में पहुंच कर अपनी हुंकार लगाने का निर्णय लिया है।
आशाओं का कहना है कि मांगों के समाधान के लिए अधिकारियों को लगातार ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन लंबित भुगतान और अन्य मांगों पर अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

आशा कार्यकत्रियों ने अपने ज्ञापन में कहा कि 7 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री एवं शासन के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में 13 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन सहमति के बावजूद मांगों को ठोस रूप से लागू नहीं किया गया। आशा एवं संगिनी के आधारभूत भुगतान में राज्यांश ₹1,500 से बढ़ाकर ₹7,500 किए जाने, मातृत्व अवकाश दिए जाने तथा जीवन बीमा की राशि ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख किए जाने की मांग पर सहमति बनी थी।

ज्ञापन में कहा गया कि स्वास्थ्य बीमा कवर से आच्छादित करने के लिए कैशलेस योजना के अतिरिक्त ₹5 लाख दिए जाने तथा वर्षों से बकाया प्रोत्साहन राशियों का पूर्ण भुगतान करने और प्रोत्साहन राशि के पुनरीक्षण पर भी सहमति हुई थी। इन मांगों को लागू कराने के लिए प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई, लेकिन कमेटी की रिपोर्ट के बाद समझौते को लागू करने के लिए होने वाली अंतिम बैठक अब तक नहीं बुलाई गई।

आशा कार्यकत्रियों ने कहा कि विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों में किए गए कार्यों की पारिश्रमिक एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी लंबित है। ज्ञापन में आयुष्मान कार्ड और आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के कार्य के वर्ष 2018 से लंबित भुगतान, कोविड-19 के दौरान किए गए कार्यों की प्रोत्साहन राशि तथा टीबी, डेंगू, टीवीएमएस, फाइलेरिया आदि कार्यक्रमों में किए गए कार्यों के भुगतान का भी उल्लेख किया गया है।

ज्ञापन के अनुसार जनवरी 2023 से आशा कार्यकत्रियों के योगदान के भुगतान तथा वर्ष 2023 के बजाए मई 2024 तक के आधे-अधूरे भुगतान को लेकर भी कार्यकत्रियों में नाराजगी है। उन्होंने सभी लंबित प्रोत्साहन एवं पारिश्रमिक राशि का भुगतान कराने की मांग की।

आशा कार्यकत्रियों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर लगातार ज्ञापन और धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। मांगों का समाधान नहीं होने पर 23 अक्टूबर 2026 को राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित महापड़ाव में भी आशा कार्यकत्रियां शामिल होंगी। कार्यकत्रियों ने शासन से पूर्व में हुई सहमति को लागू करते हुए सभी लंबित भुगतान शीघ्र कराने की मांग की है।
धरना प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रेखा रानी, अंजलि मंडल, शबनम अंसारी, कमलेश कुमारी, हंसमुखी भास्कर, सितारा बेगम, पदमा, कमलेश कुमारी, गीता रानी, शबाना, रुखसार,, रीता देवी, मुन्नी देवी, शमा परवीन, सुमन, सलमा बेगम, सूरजमुखी, कृष्ण शर्मा,बसंती, नजमा बेगम, कमर जहां, रामकली, ओमवती, ललिता गौतम, ऊषा रानी, शाबरा बेगम हीरा कली, शशि बाला आदि मौजूद रही

Express views

Recent Posts

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

  बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से…

3 hours ago

किशोरी को बहला-फुसलाकर चार पहिया वाहन से ले जाने का मामला दर्ज

बरखेड़ा ।क्षेत्र में एक गांव से बहला-फुसलाकर ले जाए गई किशोरी को एक बार फिर…

3 hours ago

पीलीभीत: नगर पालिका की ट्रॉली से टूटा नाले का स्लैब, 3 महीने बाद भी नहीं हुई मरम्मत

गाय गिरकर हो चुकी है जख्मी, बार-बार शिकायत के बाद भी किसी बड़े हादसे के…

9 hours ago

पुरानी रंजिश में गला रेतकर की हत्या,दो आरोपी गिरफ्तार

बरेली/आंवला। आंवला थाना पुलिस ने क्षेत्र के कन्धरपुर गांव में बीते दिनों हुए सनसनीखेज हत्याकांड…

11 hours ago

हादसा: लापता हुआ 5 साल का बच्चा, टैंक में मिला शव, खुले टैंक ने ली मासूम की जान

बरेली। जनपद के नगर पंचायत सिरौली के मोहल्ला कुरैशियान में एक दर्दनाक हादसे में 5…

11 hours ago

नवाबगंज CHC में विशाल आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: विधायक डॉ. एम.पी. आर्य ने किया शुभारंभ, 343 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

  Mohit@express views नवाबगंज (बरेली)। 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)…

1 day ago